{"_id":"5b3d01594f1c1b0d278b472e","slug":"131530724697-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
deadbody
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर में बुधवार को घर से दवा लेने जा रहा युवक रास्ते में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साएं परिजनों और ग्रामीणों ने युवक का शव चौराहे पर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष मुस्लिम खां ने परिजनों को शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पृथ्वीपुर गांव निवासी राजाराम का 28 वर्षीय पुत्र जितेंद्र दोपहर करीब दो बजे अपने बच्चों की दवा लेने गढ़िया रंगीन गया था वापस लौटते समय रास्ते में कस्बे से निकली हाईटेंशन लाइन के लटकते हुए तार से उसका सिर टकरा गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख राहगीरों ने शोरशराबा शुरू कर दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने बिजली विभाग को कर तत्काल बिजली सप्लाई को बंद कराया। सूचना पर जितेंद्र के परिजन मौके पर पहुंच गए।
मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के प्रति रोष जताते हुए शव को सड़क पर रख विजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे बाद थानाध्यक्ष ने परिजनों को शांत कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक के पिता राजाराम और ग्रामीणों ने बताया की कई बार बिजली विभाग को बिजली के लटकते हुए तारों के बारे में जानकारी दी गई लेकिन किसी भी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर भी नही देखा यदि समय पर बिजली के लटकते तार को ठीक कर दिया जाता तो आज उनका बेटा जिंदा होता। घटना से जितेंद्र की पत्नी अनीता और दो बच्चों शुभम विनीत का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मो. मुस्लिम खां ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।