फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सड़क हादसों में युवक की मौत,10 घायल

सड़क हादसों में युवक की मौत,10 घायल

Sat, 27 Jan 2018 07:44 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में युवक की मौत,10 घायल
सड़क हादसों में युवक की मौत, 10 घायल
विज्ञापन

पुवायां के गांव दिउरिया कॉलोनी में ट्रैक्टर ट्रॉली से हुआ हादसा
खुटार थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से घायल हुआ युवक
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/ पुवायां/ खुटार।
ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर, खुटार थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। सीएचसी में हालत गंभीर देख डॉक्टरने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं अन्य स्थानों पर हुए हादसों में नौ लोग घायल हो गए।

गांव दिउरिया कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय जालिम सिंह शनिवार सुबह शौच को जा रहा था। सामने से गांव का ही लल्लन ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आ रहा था। अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। जालिम सिंह ट्रैक्टर को अपनी ओर आता देखकर भागा, लेकिन तब तक ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ता हुआ खाई में जाकर पलट गया। जालिम की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना घर पहुंची तो जालिम के घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। मृतक के पिता छत्रपाल की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक अपने पीछे पत्नी शकुंतला देवी, पुत्री चार वर्षीय कोमल, दो वर्षीय छोटी और पुत्र नौ वर्षीय बंटू को छोड़ गया है। उधर, खुटार थाना क्षेत्र के गांव बुझिया निवासी शत्रुघ्न मिश्रा शुक्रवार को किसी काम से खुटार आया था। वापस घर जाते समय गांव बुझिया मोड़ पर अज्ञात बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिवार के लोगों ने घायल को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, थाना कांट क्षेत्र के गांव अकर्रा रसूलपुर निवासी 30 वर्षीय अखिलेश कुमार, थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव पिडरा निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार, रोजा के गांव चक भिठारा निवासी 25 वर्षीय रामसागर, जलालाबाद के गांव गुनारा निवासी 38 वर्षीय इमरान, रोजा निवासी 57 वर्षीय हरीराम, फर्रुखाबाद के राजेपुर निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार, फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज निवासी 26 वर्षीय अवनीश, शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी 22 वर्षीय उमेश कुमार, हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के गांव दौलतियापुर निवासी 55 वर्षीय शंकरलाल को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed