फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teaches discipline by creating character Hm NCC

चरित्र निर्माण कर अनुशासन सिखती हैम एनसीसी

Sat, 25 Nov 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Sat, 25 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teaches discipline by creating character Hm NCC
एनसीसी - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेेेेेेेेेज में एनसीसी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब मस्ती की। इस मौके पर मेजर एनयू खान ने एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनसीसी चरित्र निर्माण कर अनुशासन सिखाती है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के कमेटी हाल में हुए कार्यक्रम में कैडेट्स ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा कैडेट्स ने गीत, गजल, नाटक आदि के माध्यम से भी मनोरंजन किया। इस अवसर पर मेजर एनयू खान ने बताया कि एनसीसी की स्थापना अप्रैल 1948 में हुई थी, वर्ष 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध में सेना के साथ एनसीसी की भागीदारी भी बढ़ाई गई। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं का सबसे बड़ा संगठन है। इसके माध्यम से युवाओं में चरित्र निर्माण कर अनुशासन, रचनात्मक और साहसिक कार्यों के प्रति प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन

डॉ. मंजूर अहमद ने देश की मौजूदा हालत और स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं का आह्वान किया कि वह राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी भूमिका तय करें। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जमील अहमद ने कैडेट्स को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. रईस अहमद, अंडर ऑफीसर अफजल, सीनियर कैडेट गौरव अग्निहोत्री, इमरान, सावित्री, मनीषा, उत्कर्षा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed