{"_id":"5a009bd74f1c1b69678b9a48","slug":"131509989335-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से गर्रा नदी में गिरकर किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से गर्रा नदी में गिरकर किशोरी की मौत
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती ट्रेन से गर्रा नदी में गिरकर किशोरी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। चलती ट्रेन से गर्रा नदी में गिरकर गंभीर रूप से घायल किशोरी की इलाज के दौरान सोमवार देर शाम जिला अस्पताल में मौत हो गई। किशोरी की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बरेली की ओर जाने वाले अप रेल लाइन पर सोमवार सुबह गर्रा नदी के पुल के पास करीब 14 साल की किशोरी चलती ट्रेन से नदी में गिर गई। रेलवे के पेट्रोलिंग मैन कौशल कुमार ने जानकारी होने पर इस बारे में सूचना विभाग के संबंधित अधिकारियों को दी। इसके बाद किशोरी को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल होने की वजह से वह बेहोश थी। शाम को कुछ देर के लिए उसे होश आया। किशोरी सिर्फ अपना नाम गुड्डी बता पा रही थी। देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शिनाख्त की कोशिश कर रही है।