{"_id":"596b5ed94f1c1b504f8b4c1f","slug":"131500208857-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में छह लोग घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में छह लोग घायल, एक की हालत गंभीर
Updated Sun, 16 Jul 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत गंभीर बताई गई है।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव गौटिया निवासी विदलाल का 20 वर्षीय पुत्र सुभाष सिंह रविवार दोपहर लगभग 12 बजे अपने हम उम्र साथी ओमेंद्र सिंह व सोनू के साथ बाइक से अपने गांव से सेहरामऊ दक्षिणी आ रहे थे। बाइक जैसे ही थाने के सामने पहुंची, तभी पीछे से वैन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी घटना शनिवार दोपहर एक बजे निगोही क्षेत्र में बीसलपुर रोड पर बरीखास गांव के पास हुई। इस हादसे में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार निगोही के गांव बरी लालपुर निवासी 40 वर्षीय रामसरन व उनके भाई 30 वर्षीय राजकुमार घायल हो गए। दोनों भाई शहजादनगर से वापस अपने गांव को जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां राजकुमार की हालत गंभीर है, जबकि रामसरन के पैर की हड्डी टूटी बताई गई है। अन्य दुर्घटना में लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सरैंया निवासी 30 वर्षीय बिल्लू खां को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।