{"_id":"596a36974f1c1be7118b461d","slug":"131500133015-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत की बैठक में 80 लाख के प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत की बैठक में 80 लाख के प्रस्ताव पास
Updated Sat, 15 Jul 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा (शाहजहांपुर)। शनिवार को ब्लाक सभागार में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में सर्व सम्मति से 80 लाख रुपये के कार्यों को हरी झंडी दे दी गई। ब्लाक प्रमुख संतोषी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र में कराए जाने वाले नाली, खड़ंजा, सीसी और इंटर लाकिंग मार्गों के निर्माण के लिए 80 लाख रुपये के कार्यों का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्व सम्मति से मंजूरी दे दी गई। बैठक में क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में बीडीओ विकास खंडेलवाल, एडीओ पंचायत राजाराम, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह, पूनम देवी, सावित्री देवी, प्रधान मोहम्मद इसहाक, अभिषेक सिंह, जसवीर सिंह, फतेहचंद्र वर्मा, सुशीला देवी, संतराम, सुखवीर सिंह, शमशाद खां, माया देवी, राजबहादुर सिंह, सुलेमान, कमला देवी, रघुनंदन वर्मा, कमलेश वर्मा, संजीव पटेल, छत्रपाल राठौर समेत तमाम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
उधर, गांव हंसापुर की बीडीसी सदस्य पुष्पा देवी ने बताया कि उन्हें कभी भी बीडीसी की बैठक के बारे में कोई जानकारी ब्लाक से नहीं दी जाती है, जिस कारण वह क्षेत्र पंचायत की बैठकों से वंचित रह जाती हैं। इस कारण वह अपने क्षेत्र और गांव की समस्या का समाधान नहीं करा पाती हैं। कुछ अन्य सदस्यों ने भी सूचना नहीं दिए जाने का आरोप लगाया।