{"_id":"596a21074f1c1b534b8b488e","slug":"131500127495-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
Updated Sat, 15 Jul 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। एकलव्य छात्र शक्ति सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष आनंद यादव ने शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सरकारी अस्पताल की अनियमितताओं से अवगत कराया।
एसडीएम को तीन जून को दिए गए ज्ञापन में सरकारी अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं के संबंध में अवगत कराया गया था, जिस पर एसडीएम ने अस्पताल प्रशासन से एक सप्ताह में ज्ञापन के बिंदुओं का निराकरण कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने अब तक आदेश का अनुपालन नहीं किया है, जिससे प्रतीत होता है कि अस्पताल प्रशासन अपनी हठधर्मिता पर आमादा है। छात्र नेता ने ज्ञापन देकर मांग की है कि वह एसडीएम अपने स्तर से अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करके अस्पताल में व्याप्त अनियमिताओं को दूर करने का प्रयास करें अन्यथा समिति आंदोलन के लिए बाध्य होगी। एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने ज्ञापन मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस दिए जाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में समिति के नगर अध्यक्ष संजीव कुमार, मृत्युंजय सिंह, रवींद्र देवल आदि मौजूद रहे।