{"_id":"593e8b141126f416468b457e","slug":"131497271060-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पड़ा मिला चार माह का बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पड़ा मिला चार माह का बालक
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)।
गांव रसवां कलां और रायपुर के बीच गन्ने के खेत में चार माह का बालक पड़ा मिला। पुलिस ने बालक को एक महिला की सुपुर्दगी में दे दिया है।
गांव रसवां कलां निवासी रामऔतार की पत्नी सुनीता देवी रविवार को खेत पर जा रही थीं। रास्ते में गन्ने के खेत से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वह खेत में गई तो वहां चार माह का बालक पड़ा हुआ था। सुनीता देवी के बताने पर खेत के पास राहगीरोें की भीड़ जमा हो गई। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे को सुनीता देवी की सुपुर्दगी में दे दिया है। एसओ इंद्रकुमार ने बताया कि बच्चे के बारे में जानकारी कराई जा रही है। सुनीता देवी के कोई संतान नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चा उन्हें मिला तो उसे अपने पुत्र की तरह पालेगी।