{"_id":"68b883ffc11ef4d92409b567","slug":"13-players-selected-in-district-level-women-hockey-trials-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-151895-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जिला स्तरीय महिला हॉकी के ट्रायल में 13 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जिला स्तरीय महिला हॉकी के ट्रायल में 13 खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में हॉकी के जिला स्तरीय ट्राॅयल में प्रतिभाग करतीं खि
शाहजहांपुर। जिला स्तरीय महिला हॉकी का ट्रॉयल डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में हुआ। इसमें 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले 13 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी चार सितंबर को क्षेत्रीय खेल कार्यालय बरेली में मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
बुधवार शाम करीब चार बजे ट्रॉयल की शुरुआत की गई। जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस बीच खिलाड़ियों की टीमें बनाकर मुकाबले कराए गए।
कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, महिला डिग्री कॉलेज, शांति देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती पब्लिक स्कूल हथौड़ा, जीएफ कॉलेज की हॉकी खिलाड़ियों ने दम दिखाया।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि मंडल के लिए नेहा, रागिनी, सौम्या, शारदा, सिद्धि सागर, सुजाता, दुर्गा, सिमरन, संजीवनी, मानसी, रामया, नव्या और वंशिका का चयन किया है। व्यवस्था में हॉकी प्रशिक्षक मुजाहिद अली, खेलो इंडिया प्रशिक्षण के शकील अहमद आदि का सहयोग रहा।