फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   13 lakh books arrived for council schools, tender process for transportation completed

Shahjahanpur News: परिषदीय स्कूलों के लिए आईं 13 लाख किताबें, ढुलाई की निविदा प्रक्रिया पूरी

Mon, 23 Feb 2026 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
13 lakh books arrived for council schools, tender process for transportation completed
शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए 13 लाख किताबें प्राप्त हो गईं हैं। इनके पहले चरण का सत्यापन पूरा हो गया है। विभाग ने स्कूलों तक किताबें पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

जिले के 2717 परिषदीय स्कूलों में तीन लाख नौ हजार 335 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। इसी तरह पांच सहायता प्राप्त मदरसों व सहायता प्राप्त स्कूलों में भी किताबें दी जातीं हैं। सत्र शुरू होने से पहले ही छात्र-छात्राओं को किताबें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मांगपत्र भेजा गया था। इसके बाद कई बार में किताबों की खेप भेजी गई।
विज्ञापन

अब तक कक्षा एक से आठ तक की 13 लाख किताबें आ चुकीं हैं। पुस्तकों को ददरौल स्थित लालपुर में गोदाम में रखवाया गया। इनका सत्यापन भी बीएसए, बीईओ समेत अन्य अधिकारियों ने कर लिया। दूसरा सत्यापन भी जल्द ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, स्कूलों में किताबों को पहुंचाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया को फाइनल कर दिया गया। पहले गोदाम से वाहन के जरिये किताबों को बीआरसी पर लाया जाएगा। वहां से किताबें शिक्षकों को आवंटित कर स्कूलों में भेजी जाएगी। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि किताबों को जल्द ही बच्चों तक पहुंचाने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed