{"_id":"6894fc2c4b9cc103c40ec7bc","slug":"125-schools-will-be-merged307-schools-will-once-again-return-to-village-buildings-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-149960-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 125 स्कूल होंगे विलय...307 स्कूल एक बार फिर गांव के भवनों में लौटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 125 स्कूल होंगे विलय...307 स्कूल एक बार फिर गांव के भवनों में लौटेंगे
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों को विलय करने की प्रक्रिया पर विराम लग गया है। जनपद के 432 स्कूलों में मात्र 125 विद्यालयों को विलय किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारियों की आख्या के बाद 307 विद्यालयों को अभयदान देते हुए पुराने भवनाें में फिर से संचालित किया जाएगा।
जनपद में 40 छात्र संख्या वाले स्कूलों को विलय करने की कार्ययोजना तैयार की गई थी। इसके बाद 50 नामांकन वाले भी विलय कर दिए गए। जिले में 432 विलय होने वाले स्कूलों की सूची तैयार की गई थी। गांव के स्कूल को बचाने को लेकर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक को ज्ञापन दिए गए।
शिक्षक संगठनों ने भी विलय का विरोध किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और दिशा-निर्देश जारी किए। इसके बाद दोबारा बीईओ के जरिये जांच कराई गई। नए नियम में जिन स्कूलों में 50 छात्र संख्या और एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी है। उन्हें विलय नहीं किया जाएगा। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि करीब 125 स्कूलों को विलय किया जाएगा। शेष को दोबारा से पुराने भवनों में शिक्षण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
--
नामांकन के लिए खोला गया पोर्टल
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन के लिए एक बार फिर पोर्टल खोल दिया है। बीएसए ने छूटे हुए बच्चों का प्रवेश कराने के लिए शिक्षकों को दिशा-निर्देश दिए हैं। बीएसए ने बताया कि प्रत्येक शिक्षक नामांकन को बढ़ाने के लिए प्रयास करे।