फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   वाल्मीकि जयंती अवकाश के लिए दिया धरना

वाल्मीकि जयंती अवकाश के लिए दिया धरना

Sun, 21 Oct 2018 07:16 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
वाल्मीकि जयंती अवकाश के लिए दिया धरना
फोटो- 06, 07 में
विज्ञापन

वाल्मीकि जयंती अवकाश के लिए दिया धरना
महादलित परिषद ने कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को दिया ज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
महादलित परिषद की स्थानीय इकाई ने महर्षि वाल्मीकि जयंती का सार्वजनिक अवकाश निरस्त किए जाने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सदस्यों ने खिरनी बाग चौराहा स्थित शहीद स्तंभ के पास धरना दिया और बाद में नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का घेराव कर उन्हें अवकाश बहाली के लिए ज्ञापन दिया।

धरना का नेतृत्व करते हुए परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा योगी सरकार द्वारा महर्षि वाल्मीकि प्रकाश उत्सव का सार्वजनिक अवकाश निरस्त किए जाने से वाल्मीकि समाज में रोष है। योगी सरकार ने भगवान वाल्मीकि जी को महापुरुषों की श्रेणी में खड़ा किया जो अन्याय पूर्ण है, जबकि वह रामायण रचयिता और प्रभु राम को पहचान दिलाने वाले महान योगी हैं। विधिक सलाहकार दौलतराम ने कहा जब तक योगी सरकार भगवान वाल्मीकि को महापुरुष समझती रहेगी, तब तक वाल्मीकि समाज भाजपा को वोट नहीं देेगा। प्रदेश सरकार को तत्काल अवकाश बहाली का शासनादेश जारी करना चाहिए। धरना-प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष अमित वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष अजय प्रधान, महासचिव अजय, रमेशचंद्र, अनिल महाजन, रामनिवास बाबू आदि शामिल रहे। धरना के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed