{"_id":"5a5cebf14f1c1b72268b48e0","slug":"121516039153-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी कराएगी एंबुलेंस 102","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी कराएगी एंबुलेंस 102
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
इंजेक्शन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसव के बाद शिशु के दो साल का होने तक रहेगी जिम्मेदार
मोबाइल एप में अप लोड किया जा रहा महिलाओं का डाटा
शाहजहांपुर। मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए सरकार ने प्रभावी कदम उठाया है। अब गर्भवती महिलाओं और दो साल तक के नवजात शिशुओं के समय से टीकाकरण का जिम्मा आशा वर्करों के अलावा एंबुलेंस 102 भी संभालेगी। इसके लिए एक मोबाइल ऐप बनाया गया है। जिले की गर्भवती महिलाओं का ब्योरा इसमें अपडेट किया जा रहा है।
गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। कई बार महिलाएं टीकाकरण की तारीख भूल जाती हैं। एंबुलेंस 102 और 108 के मंडल कोऑडिनेटर आशीष शुक्ला के मुताबिक मोबाइल एप के जरिए टीकाकरण की तारीख जाते ही एंबुलेंस 102 के चालक के पास रिमाइंडर आएगा। चालक न सिर्फ गर्भवती महिला या दो साल तक के शिशु को टीकाकरण के लिए याद दिलाएगा, बल्कि उनको अस्पताल लाकर टीकाकरण भी कराएगा। महिला के प्रसव के बाद शिशु के दो साल तक होने तक टीकाकरण की इसी तरह याद दिलाई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अक्सर टीकाकरण के लिए आशा वर्कर पर निर्भर रहती हैं। मोबाइल एप में अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं का पूरा डाटा अपलोड किया जा रहा है। आशीष शुक्ला के मुताबिक इस मोबाइल एप के जरिए जल्द ही टीकाकरण का काम चालू हो जाएगा।