फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रस्तुत किए मॉडल

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रस्तुत किए मॉडल

Sat, 25 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रस्तुत किए मॉडल
पुवायां (शाहजहांपुर)। नगर के दि सीक्रेड हार्ट एकेडमी में शुक्रवार को विज्ञापन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ पुवायां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी मौर्य, वरिष्ठ अधिवक्ता विमल श्रीवास्तव, स्कूल के अध्यक्ष रामनरायन मेहरोत्रा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर संयुक्त रूप से किया। बच्चों ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। प्रदर्शनी में बच्चों ने जेसीबी, हाइड्रोलिक सिस्टम, ब्रिज, फायर अलार्म, स्वीट होम, सौर मंडल, ड्रोन, ट्रैक्टर, रूम हीटर, कूलर, सेफ्टी अलार्म, वाटर पंप, डायनमो, पर्यावरण संरक्षण, हाइड्रोलिक वोट, डंपर, फायर स्टेशन आदि के मॉडल बनाए।
विज्ञापन

स्कूल के शिक्षक विवेक अवस्थी, प्रदीप शुक्ला, जितेंद्र कश्यप ने मॉडलों का मूल्यांकन किया। मोहम्मद कैफ, अनुज, गगनप्रीत, धीरेंद्र, अमित को प्रथम, अनमोल, ईशान, मोहित, ऋषि, अजय, अर्शदीप को द्वितीय और कुनाल, आदर्श को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। स्कूल के प्रबंधक संजीव मेहरोत्रा, सह प्रबंधक रूपा मेहरोत्रा, संरक्षक रामनरायन मेहरोत्रा ने बच्चों को पुरस्कार दिए और अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य संध्या अवस्थी ने बच्चों के मॉडलों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed