{"_id":"5a1438e84f1c1b72548be893","slug":"121511274728-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु तेगबहादुर के शहीदी दिवस पर निकली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु तेगबहादुर के शहीदी दिवस पर निकली प्रभात फेरी
शाहजहांपुर
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रभात फेरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रामनगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरू तेगबहादुर के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में चल रहे श्री सुखमनी साहिब के पाठों का समापन भी किया गया।
प्रभात फेरी का शुभारंभ गुरुद्वारा परिसर से किया गया। सबद-कीर्तन करते श्रद्धालु क्षेत्र का भ्रमण करते हुए जलालनगर, पुवायां रोड स्थित सत्यपाल सिंह यादव के पेट्रोलपंप पर पहुंची, जहां परंपरागत ढंग से पूर्व विधायक राजेश यादव और एमएलसी अमित यादव रिंकू ने प्रभात फेरी का स्वागत करते हुए गुरु महाराज की पालकी के समक्ष मत्था टेककर प्रसाद चढ़ाया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की प्रधान कमलेश कौर माटा, गुरुद्वारा रामनगर के प्रधान अवतार सिंह मोगा, जुझार सिंह मोगा, हरभजन सिंह दुआ, जवाहर सिंह टुटेजा, निरंकार सिंह लूथरा आदि ने शाल ओढ़ाकर और सरोपा भेंटकर सम्मानित किया।
प्रभात फेरी में गतका पार्टी और बच्चों के कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्रभातफेरी में युवा मार्ग पर सफाई करते और फूलों की वर्षा करते चल रहे थे। महिलाओं ने सबद-कीर्तन के माध्यम से गुरु महाराज का गुणगान किया। आयोजन में कर्मजीत सिंह बग्गा, वीरेंद्र पाल सिंह गोल्डी, रविंद्र सिंह बग्गा, कोमल सिंह, तजेंद्र सिंह बिट्टू, त्रिलोचन सिंह, मनमीत सिंह, राजिंदर सिंह पुलोथी, भूपेंद्र सिंह होड़ा, दलीप कौर, परमजीत सिंह रावत, जगजीत सिंह, कंचन कुमारी आदि का योगदान रहा।