Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   12 Jamati arrested, including nine foreigners and three Indians, sent to temporary jail

12 जमातियों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में भेजा

Fri, 01 May 2020 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
12 Jamati arrested, including nine foreigners and three Indians, sent to temporary jail
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला खलील शर्की से गिरफ्तार हुए तीन भारतीय और नौ विदेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल परीक्षण के बाद सभी को अस्थाई जेल बनाए गए अजीजगंज शेल्टर होम में ही रखा गया है। उनके पासपोर्ट जब्त कर गिरफ्तारी के संबंध में विदेश मंत्रालय को सूचना कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि दो अप्रैल को थाना सदर बाजार के एसएसआई अमित सिंह ने पुलिस बल के साथ मोहल्ला खली शर्की से दो तमिलनाडु, नौ थाईलैंड के नागरिक और एक स्थानीय व्यक्ति को पकड़ा था। यह सभी निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे थे। सभी को मोहल्ला अजीजगंज स्थित शेल्टर हाउस में क्वारंटीन किया गया था। सभी के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। इसमें थाईलैंड के एक युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया था। 11 अप्रैल को उसे बरेली के बिथरी चैनपुर स्थित कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। 19 अप्रैल को मारोपी की दोनों रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मामले की विवेचना कर रहे शाहबाजनगर चौकी प्रभारी गुड्डू सिंह उसे बरेली से यहां ले आए और अजीजगंज स्थित शेल्टर हाउस में क्वारंटीन करा दिया था।
विज्ञापन

गुरुवार को मामले की विवेचना कर रहे शाहबाज नगर चौकी प्रभारी गुड्डू सिंह ने सभी आरोपी मशी उल्ला खान निवासी मोहल्ला हाथीथान थाना सदर बाजार, हुसैन अहमद निवासी दुर्गियायन थाना सुंगासुत्रम जिला काजीपुरम तमिलनाडु, अब्दुल सरदार निवासी चित्तूर रोड तिरुत्तनी जिला खिलूर तमिलनाडु, मखोशी निवासी पित्तेन थाना तुंगयांग देग जिला पत्तनी थाईलैंड, सुराचाई निवासी पासेमत थाना सुहाई कोलो जिला नराथिवार थाईलैंड, सोब्री निवासी वोयांग थाना म्यांगसोखा जिला सोंखा थाईलैंड, यूसुफ निवासी सोगबत थाना हाथजाई जिला सोखा थाईलैंड, हारिश निवासी तारातिवा थाना सुवई कोलो जिला यासीना थाईलैंड, हसे निवासी पत्तनी थाना मायू जिला साकोतायी थाईलैंड, हसन मीना निवासी पत्तनी थाना मायू जिला क्रावा थाईलैंड, मारुफी निवासी बैतूल जिला अयोबिल थाईलैंड, अब्दुल रोसा निवासी याला थाना बैतुम जिला आयोबिल थाईलैंड से पूछताछ की। इसके बाद सभी से गिरफ्तारी मेमो पर हस्ताक्षर कराए गए। फिर सभी को दो एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल के लिए लाया गया। यहां मेडिकल के बाद सभी को गुरुवार को अस्थाई जेल बनाए गए अजीजगंज सेल्टर हाउस में दाखिल करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन भारतीय नागरिकों समेत नौ थाईलैंड निवासी नागरिकों की गिरफ्तारी की गई है। सभी को अस्थाई जेल बनाए गए अजीजगंज शेल्टर हाउस में दाखिल किया गया है। उनका पासपोर्ट और वीजा पहले ही सील किया जा चुका है। गिरफ्तारी के संबंध में विदेश मंत्रालय को सूचना कर दी गई है। -डॉ. एस चनप्पा, पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed