फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   12 illegal cuts will be made in 60 km stretch of highway in fog

Shahjahanpur News: कोहरे में काल बनेंगे हाईवे के 60 किमी हिस्से में 12 अवैध कट

Mon, 11 Dec 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 11 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
12 illegal cuts will be made in 60 km stretch of highway in fog
चांदापुर मोड़ पर अवैध कट से निकलते बाइक सवार। संवाद
शाहजहांपुर। जिले से गुजरने वाले दिल्ली-लखनऊ हाईवे के 60 किलोमीटर हिस्से में मौजूद 12 अवैध कट कोहरे में राहगीरों के लिए काल बन सकते हैं। हालांकि मीरानपुर कटरा से रोजा तक हाईवे के इस हिस्से में एनएचएआई ने 62 वैध कट बनाए हैं।
विज्ञापन


लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराने टोल प्लाजा के पास चांदापुर चौराहे पर ही लोगों ने कट बना लिया। यहां पर दोनों तरफ से तेज रफ्तार से वाहन गुजरते हैं। जरा-सी लापरवाही होने पर लोग हादसे का शिकार हो सकते हैं। यहां एक सड़क ज्यादा ऊंची है। इस कारण बाइक अनियंत्रित होने की संभावना ज्यादा रहती है। यहां से करीब दो किमी आगे कान्हा गोशाला के पास भी यही स्थिति है। तिलहर क्षेत्र में नगरिया मोड़ के पास हाल ही में स्थानीय लोगों ने नया कट बनाया है जो हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन






हरदोई रोड पर यू-टर्न पर गहरा गड्ढा : हरदोई रोड पर रिलायंस पॉवर प्लांट से पहले कट बना हुआ है। यू-टर्न पर गड्ढा हो गया है। इसकी वजह से वाहन चालक निकलते समय अनियंत्रित हो जाते हैं। पिछले एक माह में इस स्थान पर दो लोगों की जान जा चुकी है। इस कट पर एक तरफ तो पीली लाइट जलती है, लेकिन दूसरी तरफ की लाइट खंभे से गायब हो चुकी है। इससे दूसरी तरफ से आने वाले वाहन चालक को कोहरे में सड़क का पता नहीं लगता और हादसा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे की स्थिति

- 62 स्थानों पर कट संबंधी संकेतक और पीली ब्लिंकर सोलर लाइट लगी है

- बरेली से सीतापुर के बीच दो इंसीडेंट मैनेजमेंट टीम निगरानी करती हैं


इन स्थानों पर हैं अवैध कट
- बरेली मोड़ से आगे मौसमपुर के पास
- राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास चांदापुर चौराहा
- खन्नौत नदी और हरदोई चौराहे के बीच
- कान्हा गोशाला जाने वाले मार्ग पर
- नगरिया मोड़ और मौजमपुर के बीच
----------
नेशनल हाईवे पर टीमें निगरानी करती हैं। इसके बाद भी लोग अपनी सुविधा के लिए अवैध रूप से कट बना लेते हैं। कोहरा पड़ने लगा है। नेशनल हाईवे पर बने अवैध कट को बंद कराया जाएगा जहां पर संकेतक नहीं लगे हैं, वहां लगवाए जाएंगे।


- बीपी पाठक, पीडी एनएचएआई
------
ठंड के मौसम को देखते हुए प्रशासन की ओर से प्रयास किए जाएंगे कि अवैध कटों को चिह्नित करके ठीक कराया जाए जिससे हादसों में कमी आए। - संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन

चांदापुर मोड़ पर अवैध कट से निकलते बाइक सवार। संवाद

चांदापुर मोड़ पर अवैध कट से निकलते बाइक सवार। संवाद

चांदापुर मोड़ पर अवैध कट से निकलते बाइक सवार। संवाद

चांदापुर मोड़ पर अवैध कट से निकलते बाइक सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed