{"_id":"628698b78ef3cd299a0b26e1","slug":"1190kg-single-use-plastic-seal-shahjahanpur-news-bly4854468144","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित 1190 किग्रा सिंगल यूज प्लॅस्टिक व 185 किग्रा थर्माकॉल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित 1190 किग्रा सिंगल यूज प्लॅस्टिक व 185 किग्रा थर्माकॉल सील
विज्ञापन
केरुगंज में प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे प्रवर्तन दल के अधिकारी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तहत बृहस्पतिवार को केरुगंज स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर 1190 सिंगल यूज प्लास्टिक व 185 किग्रा थर्माकॉल को बरामद किया गया। इसको सील करने के साथ ही व्यापारी पर जुर्माना भी लगाया गया है। कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मच गई। मौके पर विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन उनकी एक नहीं चली।
सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की टीम केरुगंज स्थित गोदाम पर पहुंची। अचानक छापा मारकर प्रतिबंधित 1190 किग्रा सिंगल यूज प्लॅास्टिक व 185 किग्रा थर्माकॉल को बरामद कर लिया। इसके बाद उसको सील करके व्यापारी पर जुर्माना भी लगाया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि नगर क्षेत्र के किसी भी स्थान पर यदि कोई पॉलिथीन थर्माकॉल का उपयोग करता पाया गया, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
छापामार कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारी मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया। इस बीच सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता व व्यापारियों के बीच नोकझोंक हुई। लेकिन व्यापारियों की एक नहीं चली। अंगद गुप्ता ने नगरवासियों से अपील की गई कि प्रतिबंधित पॉलिथीन एवं थर्माकॉल का उपयोग न करें। इस मौके पर प्रवर्तन दल के प्रभारी राजेंद्र त्रिपासिया, अजीम खान, राकेश दीक्षित व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।