फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   होली से पहले ज्यादातर ट्रेनें फुल, बढ़ती जा रही वेटिंग

होली से पहले ज्यादातर ट्रेनें फुल, बढ़ती जा रही वेटिंग

Mon, 18 Feb 2019 06:46 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Feb 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
होली से पहले ज्यादातर ट्रेनें फुल, बढ़ती जा रही वेटिंग
शाहजहांपुर। होली पर दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, इलाहाबाद, बनारस जाने वाले लोगों को इस बार परेशानियों का सामना करना होगा। एक ओर रेलवे ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का निरस्तीकरण 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। वहीं दूसरी ओर ट्रेनों में सीटें अभी से फुल हो गई हैं। दिल्ली लाने वाली एसी एक्सप्रेस में वेटिंग 350 तक पहुंच गई है। इस बार 21 मार्च को होली है। होली पर घर वापसी के लिए लोगों ने अभी से टिकट बुक करा लिए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेनों में स्थिति ज्यादा खराब है। इसमें लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग बढ़ती जा रही है। दिल्ली जाने वाली एसी एक्सप्रेस में 23, 24, 25 मार्च को थर्ड एसी में वेटिंग 165, 280, 90 है। इन्हीं तारीखों में सेकेंड एसी वेटिंग 110, 95, 35 की वेटिंग है। लखनऊ मेल इन तारीखों में स्लीपर की वेटिंग 87, 190, 28 और थर्ड एसी में 92, 140, 35 हो गई है। काशी विश्वनाथ में 23, 24, 25 मार्च को स्लीपर में वेटिंग 50, 80, 56 है। जननायक एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, पंजाब मेल, डिप्लीकेट पंजाब मेल, गुवाहटी एक्सप्रेस में भी सीटें फुल हो चुकी हैं। इसके बाद भी लोग सीट कंफर्म होने की उम्मीद के साथ इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करा रहे हैं। 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक कोहरे की वजह से रेलवे ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया था। अब इन ट्रेनों का निरस्तीकरण 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। इस वजह से भी बाकी बची ट्रेनों में यात्रियों का दबाव ज्यादा है।
विज्ञापन


जम्मू जाने वाली ट्रेनों में सीटें खाली
शाहजहांपुर। लखनऊ से जम्मू-कश्मीर जाने वाली ट्रेनों में स्थिति फिलहाल सामान्य है। जम्मू जाने वाली कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में जम्मू के लिए सीटें खाली हैं। श्रीनगर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद कुछ यात्री जम्मू के टिकट रद भी करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे की वजह से कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया था। इनका निरस्तीकरण आगे बढ़ा दिया गया है। त्योहार के सीजन में ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। इस वजह से ज्यादातर ट्रेनों में होली से पहले सीटें फुल हो गई हैं।
-ओमशिव अवस्थी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed