{"_id":"5c56f209bdec2273a2563357","slug":"11549201929-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमयिं को दूर कर भारत को दिलाएंगे विश्वगुरू का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमयिं को दूर कर भारत को दिलाएंगे विश्वगुरू का दर्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमियों को दूर कर देश को दिलाएंगे विश्वगुरु का दर्जा
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की ओर से स्वयंसेवक एकत्रीकरण शिविर का आयोजन किया गया। खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान में सुबह भीषण कोहरा और कड़ाके की सर्दी के बावजूद सैकड़ों स्वयंसेवक एकत्र हुए। इस अवसर पर क्षेत्र शारीरिक प्रमुख नरेश कुमार ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है, इसलिए हम अपनी कमियों को दूर कर न सिर्फ संगठन को मजबूत बनाएंगे, बल्कि भारत को विश्वगुरु का दर्जा भी दिलाएंगे।
नरेश कुमार ने कहा कि संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार के दिखाए मार्ग पर चलकर हम सब अपनी शाखा पर आकर मात्र 60 मिनट में सद्गुणों का जागरण करते हैं और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक की भूमिका का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्र सनातन है और विविधताओं से परिपूर्ण है। हमारी संस्कृति अद्वितीय है, चूंकि हम संगठित नहीं थे, इसलिए विदेशियों ने हमें लूटने का काम किया। संघ पिछले 94 वर्षों से ऐसी बिखरी हुई शक्ति को संगठित कर रहा है। इस कार्य के पीछे स्वयंसेवकों की कठिन साधना जुड़ी है।
क्षेत्र शारीरिक प्रमुख ने कहा कि संघ वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वे भवंतु सुखिन: को आधार मानकर कार्य कर रहा है और यही हमारी संस्कृति भी है। इस मौके पर स्वयंसेवकों शारीरिक प्रदर्शन के साथ योग और आसन का भी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कमलेश कुमार, रमेश चंद्र, राजाराम मिश्र, कीर्ति कुमार, रवि मिश्र, प्रांत धर्म जागरण प्रमुख दिनेश, वीरेंद्र कुमार, डॉ. एसके मिश्र, यतींद्र चौहान, सत्यम मिश्र समेत बड़ी संख्या में संघ से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।