फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अमरनाथ एक्सप्रेस की खिड़की टूटी, बच्ची समेत दो जख्मी

अमरनाथ एक्सप्रेस की खिड़की टूटी, बच्ची समेत दो जख्मी

Mon, 09 Jul 2018 06:28 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ एक्सप्रेस की खिड़की टूटी, बच्ची समेत दो जख्मी
अमरनाथ एक्सप्रेस की खिड़की टूटी, बच्ची समेत दो जख्मी
विज्ञापन

शाहजहांपुर में नहीं मिला इलाज, रोजा में रोकी गई ट्रेन
रविवार रात रोजा जंक्शन पर 15 मिनट खड़ी रही एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/रोजा। डाउन अमरनाथ एक्सप्रेस की खिड़की टूटने से बच्ची समेत दो यात्री जख्मी हो गए। कंट्रोल की सूचना पर ट्रेन को शाहजहांपुर में ट्रेन रोक कर घायलों का इलाज कराना तय हुआ। बाद में पता लगा कि शाहजहांपुर स्टेशन पर प्राथमिक इलाज की व्यवस्था नहीं है। रात में 1:30 बजे ट्रेन को रोजा जंक्शन में रोका गया। यहां दोनों घायलों का इलाज किया गया।
जम्मू से गोरखपुर जा रही डाउन-12588 अमरनाथ एक्सप्रेस रविवार रात बरेली से शाहजहांपुर के लिए चली थी। तिलहर स्टेशन के पास अचानक झटका लगने से ट्रेन के कोच नंबर एस-7 की एक खिड़की टूट कर गिर गई। इसकी चपेट में आकर सीट नंबर 57 पर बैठी तीन साल की रिचा नाम की बच्ची जख्मी हो गई। झटका लगने से 35 वर्षीय पुष्पेंद्र नाम का यात्री भी घायल हो गया। इसकी सूचना टीटी ने कंट्रोल को दी। रात करीब 1:30 बजे ट्रेन को रोजा जंक्शन पर रोक कर दोनों यात्रियों का डॉ. संजय राय ने टीम के नरेश थापा, अनिल कुमार और कुलदीप के साथ प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद ट्रेन को रात 1:45 बजे आगे रवाना किया गया। ट्रेन करीब 15 मिनट रोजा जंक्शन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

---------
ट्रेन में अमरनाथ यात्री की हालत बिगड़ी
जम्मू से बाबा अमरनाथ के दर्शन करके लौट रहे एक महिला यात्री की भी डाउन अमरनाथ एक्सप्रेस में तबीयत बिगड़ गई। रक्षिता पत्नी अरविंद गोरखपुर जा रही थीं। ट्रेन के रोजा में स्टॉपेज के दौरान डॉ. संजय राय की टीम ने रक्षिता को भी प्राथमिक इलाज दिया। रक्षिता को पेट में दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed