{"_id":"5a8cf5f44f1c1b387b8b7ac7","slug":"11519187444-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के परिजनों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के परिजनों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 25 में
शहीदों के परिजनों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
अमर शहीदों की वीरगाथाएं पाठ्यक्रम में शामिल करने उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां के प्रपौत्र अशफाक उल्ला खां के नेतृत्व में अमर शहीदों के परिजनों ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान शिष्टमंडल ने देश के बड़े संस्थानों के नाम शहीदोें के नाम पर रखने और शहीदों के संस्मरण पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर लौटे अशफाक उल्ला खां ने बताया कि शिष्टमंडल में शामिल शहीद सुखदेव के परिजन अनुज थापर, शहीद चंद्रशेखर आजाद के परिवार सुरजीत आजाद, अमित आजाद आदि ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर भेंट की। उन्होंने 23 मार्च को लखनऊ में होने वाले शहीद दिवस समारोह के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। शहीदों के परिजनों ने कहा कि प्रदेश के शहीदों की वीरगाथाओं को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, ताकि नई पीढ़ी को देश पर जान न्योछावर करने वाले शहीदों के बलिदान की जानकारी हो सके। इसके अतिरिक्त देश के बड़े संस्थानों के नाम अमर शहीदों के नाम रखने की भी मांग की गई। मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि शहीदों के प्रति उनकी सरकार बहुत कुछ करेगी। शहीदों के परिजनों ने जो मांगें रखी हैं, उन पर जल्द निर्णय लेंगे। इस अवसर पर शहीदी दिवस समारोह के आयोजक संदीप गुप्ता भी मौजूद रहे।