{"_id":"5964d8414f1c1b745d8b46c2","slug":"11499781185-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों के अवैध कुलाबे चिन्हित कर हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों के अवैध कुलाबे चिन्हित कर हटाने के निर्देश
Updated Tue, 11 Jul 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सिंचाई बंधु समिति की मंगलवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में नहरों और नलकूपाें की खराबी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। किसान प्रतिनिधियों ने धान की रोपाई के दौर में सिंचाई के संकट पर नाराजगी जतायी। बैठक की अध्यक्षता करते हुुए जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्र्रताप यादव ने अधिकारियों को नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए अवैध कुलाबे चिन्हित कर उन्हें हटाने के निर्देश दिए।
गत 14 जून को हुई सिंचाई बंधु समिति की बैठक मेें जन प्रतिनिधियों ने रोस्टर के अनुसार नहरें नहीं चलने, नहर पटरियों पर अवैध कब्जे, अवैध कुुलाबों से खराब नहरों और बंद पड़े नलकूपों की स्थिति में सुधार आदि बिंदुओं पर चर्चा की थी। एक माह की अवधि बीतने पर भी सिंचाई के संसाधनों में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर नगर विकास मंत्री के प्रतिनिधि/ विधायक मानवेंद्र सिंह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
समिति के सदस्य प्रतिनिधियों ने मरम्मत के नाम पर प्रति नलकूप 12000 रुपये व्यय किए जाने पर भी आपत्ति दर्ज कराई। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने शारदा नहर खंड के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा से नलकूप वार व्यय विवरण तलब की। गत बैठक के एजेंडे में शामिल नहर पटरियों पर कब्जे के मामले में राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना के अधिशासी अभियंता को हथौड़ा बुजुर्ग में स्टेडियम रोड के समानांतर लोधीपुुर माइनर की पटरी से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अवैध कुलाबे हटाने में अधिकारी क्षेत्र के ग्र्राम प्रधानों की मदद लें। विद्युत दोष से बंद ट्यूबवेल चालू कराने के लिए पॉवर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंताओं को गांवों में बिजली पोल और खराब लाइनें ठीक कराने के निर्देश दिए। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज के प्रतिनिधि शांति प्रकाश अवस्थी, तिलहर विधायक के प्रतिनिधि जितेंद्र नाथ आर्य, कटरा विधायक के प्रतिनिधि सुशील गुप्ता, प्रवीण अरोरा सोनू, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।