फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बारिश के असर से गंगा-रामगंगा समेत अन्य कई नदियां उफनाई

बारिश के असर से गंगा-रामगंगा समेत अन्य कई नदियां उफनाई

Sat, 28 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बारिश के असर से गंगा-रामगंगा समेत अन्य कई नदियां उफनाई
लीड-
विज्ञापन

गंगा-रामगंगा समेत कई नदियां उफान पर
बारिश का असर: बैराजों से बढ़ी पानी की मात्रा, शुुक्रवार को हुई दो मिमी बरसात
जिले की गर्रा और खन्नौत नदियों में भी बढ़ा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। पहाड़ के साथ पश्चिमी यूपी में बारिश के असर से गंगा के साथ रामगंगा और अन्य सहायक नदियों में उफनानेे लगी हैं। शुक्रवार को गंगा के जल स्तर में कछला से लेकर भैंसार तक पांच से दस सेमी की बढ़ोत्तरी हो गई। बरेली के चौबारी घाट पर रामगंगा 39 सेमी बढ़कर 158.41 मीटर पर पहुंच गई है। इस बीच, नरौरा से 55398 क्यूसेक पानी रिलीज होने से गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी जारी रहने के आसार है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बताया गया कि शहर के समीप गर्रा और खन्नौत में भी पानी बढ़ गया है। गन्ना शोध परिषद के मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सुबह दो मिमी बारिश रिकार्ड हुई और अगले 24 घंटे के दौरान बरसात होने के पूरे आसार हैं।
सिंचाई विभाग के सूत्रों के अनुसार नरौरा बैराज से गंगा में 55398 क्यूसेक पानी रिलीज हो रहा है, जो एक दिन पहले की तुलना में करीब 14000 क्यूसेक अधिक है, लेकिन पानी की बढ़ी मात्रा का असर कलान क्षेत्र के भैंसार बांध पर गंगा में 48 घंटे बाद दिखेगा। स्थानीय स्तर पर हो रही बारिश से सभी नदियों में पानी बढ़ रहा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार रामगंगा में खो, हरेली, किच्छा आदि बैराजों से 1745 क्यूसेक पानी की निकासी जारी रही। इससे चौबारी में रामगंगा का जल स्तर बढ़कर 158.41 मीटर हो गया है।
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर के समीप गर्रा दस सेमी बढ़कर 143.80 मीटर और खन्नौत पांच सेमी बढ़ोत्तरी के साथ 142.55 मीटर पर बह रही है। इधर, गन्ना शोध परिषद के मौसम विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 48 घंटे के दौरान 62 मिमी वर्षा रिकार्ड हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी और मध्य यूपी पर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना होने कारण आसमान पर काली घटाएं दिन भर छाई रहीं और किसी भी समय भारी वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed