फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   साहब! जमीन पर दबंगों ने कर लिया कब्जा

साहब! जमीन पर दबंगों ने कर लिया कब्जा

Wed, 04 Jul 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Wed, 04 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
साहब! जमीन पर दबंगों ने कर लिया कब्जा
lady
 दुधमुहे बच्चे को लेकर तिलहर तहसील सभागार में पहुंची जैतीपुर के गांव सुरजूपुर निवासी मकरंद की पत्नी नेकसा देवी की व्यथा सुन डीएम भी सन्न रह गए। पीड़िता बोली कि उसकी जमीन पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत लेकर वह थाने से लेकर तहसील तक अफसरों से फरियाद करती रही लेकिन किसी ने उसे राहत नहीं दी। डीएम अमृत त्रिपाठी ने तत्काल जैतीपुर के थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि वह महिला की समस्या का निस्तारण कर भूमि कब्जे से छुड़वाएं।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील समाधान दिवस में करीब 11 बजे डीएम अमृत त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चिनप्पा तहसील परिसर पहुंचे इस दौरान क्षेत्रीय विधायक रोशन लाल वर्मा आ गए पहुंचे। अफसरों ने तहसील परिसर पौधरोपण किया। इसके बाद तहसील सभागार में पहुंचकर शिकायतें सुनी। करीब 11:30 बजे गांव मोहम्मदपुर हरा के कुछ ग्रामीणों ने पहुंचकर गांव में बनाए जा रहे हैं सरकारी शौचालयों में गोलमाल किए जाने के आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल डीडीओ रंजीत सिंह और विकास भवन के प्रधान सहायक मोहम्मद नकी को शिकायती पत्र देकर गांव भेजकर जांच करके आख्या रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इधर,थाना निगोही क्षेत्र के गांव बुरहानपुर के ग्रामीणों ने विधायक रोशनलाल वर्मा के माध्यम से डीएम को अवगत कराया कि गांव के राशन की दुकान वर्ष 2012 से अटैच चल रही है इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए डीएसओ पूरन सिंह चौहान से नाराजगी जताई और तत्काल दुकान को निरस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान 178 शिकायतों में से चार शिकायतों का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन


....जब डीएम ने डीएसओ को लिया आड़े हाथ
पूर्ति विभाग से संबंधित सर्वाधिक शिकायतें मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले दो माह में कौन-कौन से राशन कार्ड डिलीट हुए हैं। इसमें पात्रों की कार्ड कैसे डिलीट हुए उनकी सूची तत्काल उपलब्ध कराएं और एसडीएम को निर्देश किया है सूचियों का सत्यापन करके अगली कार्रवाई सुनिश्चित करें। कहा कि राशन कार्डों की ग्राम पंचायत वार सूची तैयार कराई जाए। डीएम ने एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह को निर्देश दिए कि वह तालाब और ग्राम समाज की भूमि पर कब्जेदारों को चिन्हित करें और गांव में बन रहे शौचालय गुणवत्ता पूर्वक बनाए जाएं। इस अवसर पर तमाम विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed