फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कब्जा मुक्त कराई जाएगी रेलवे की जमीन, चिन्हीकरण जल्द

कब्जा मुक्त कराई जाएगी रेलवे की जमीन, चिन्हीकरण जल्द

Sat, 31 Mar 2018 11:01 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
कब्जा मुक्त कराई जाएगी रेलवे की जमीन, चिन्हीकरण जल्द
शाहजहांपुर।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे को आखिर शहर में अपनी बेशकीमती जमीनों की याद आ ही गई। रेलवे ने जमीनों को कब्जा मुक्त कराने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। अब देखना है कि जमीन को कब तक कब्जा मुक्त करा लिया जाता है। हालांकि, इसके लिए लंबी प्रक्रिया की बात भी कही जा रही है। इसमें सर्वे, चिन्हीकरण, कब्जेदारों को नोटिस आदि शामिल हैं।

शहर के इंदिरा नगर, चमकनी, केरूगंज, बिसरात, भोलागंज, बहादुरगंज, मामूड़ी, लोधीपुर, भारद्वाज कॉलोनी, हयातपुरा, खन्नौत फाटक, रोशनगंज, गर्रा पुल, किला, मघई टोला, किला आदि इलाकों में वर्षों पहले मालगाड़ियों का संचालन होता था। ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद रेलवे अपनी इन लाइनों और बेशकीमती जमीन को भूल गया। ऐसे में यहां जमीनों पर कब्जे हो गए। तमाम स्थानों पर कॉलोनियां, बस्तियां, मैरिज लॉन, मॉल तक का निर्माण हो चुका है। करोड़ों रुपये का रेलवे का लोहा सड़कों और बस्तियों के नीचे दफन हो गया है। उत्तर रेलवे की जमीन पर कब्जे संबंधी समाचार को अमर उजाला ने शनिवार के अंक में रेलवे की जमीन पर कब्जे, अधिकारी बेफिक्र’ शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया। मुख्य निर्माण निरीक्षक विद्याराम जाटव ने कई इलाकों में जमीन पर कब्जों का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि कब्जों का अब चिन्हीकरण कराने के बाद कब्जा करने वालों को नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद स्थानीय प्रशासन की मदद से जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। हालांकि, सर्वेश का काम पहले से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed