{"_id":"5a43e5524f1c1ba12d8bb091","slug":"111514399058-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी सिखों ने कंबोज जाति को मांगे ओबीसी प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी सिखों ने कंबोज जाति को मांगे ओबीसी प्रमाणपत्र
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
panjabi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर महासभा की ओर से दिया ज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश में सिख कंबोज जाति को ओबीसी के प्रमाण पत्र जारी करने पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर सिख पंजाबी महासभा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में उनका शिष्टमंडल डीएम अमृत त्रिपाठी से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
शिष्टमंडल का नेतृत्व करते हुए महासभा के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह गोल्डी ने डीएम को बताया कि प्रदेश में निवास करने वाले सिख कंबोज जाति के लोग सामाजिक व आर्थिक दृष्टि से बेहद पिछड़े हुए हैं। पंजाब राज्य में इसे अति पिछड़ी जाति का दर्जा प्राप्त है। यूपी में पिछली सरकार द्वारा सिख कंबोज जाति के लोगों को पिछड़ी जाति के प्रमाण पत्र जारी होते रहे, लेकिन सपा सरकार ने एक विशेष जाति को लाभ पहुंचाने के लिए इस जाति को ओबीसी प्रमाणपत्र जारी करने पर रोक लगा दी।
महासभा के महासचिव राजू बग्गा ने कहा कि संविधान पिछड़े समाजों को जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए विशेष अधिकार देता है, लेकिन यूपी सरकार सिख कंबोज जाति के लोगों को ओबीसी प्रमाण पत्र नहीं देकर उनके साथ अन्याय कर रही है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से ओबीसी प्रमाण पत्रों पर लगी रोक हटाने का अनुरोध किया है। प्रदर्शन में विजय गुलाटी, विकास खुराना, विजय कपूर, मदन लाल चावला, गुरमुख सिंह, संजीव कपूर, कंवल सिंह, हरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।