{"_id":"5968acda4f1c1b68718b4847","slug":"111500032218-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र गृहस्थी की सूची में भारी घपला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र गृहस्थी की सूची में भारी घपला
Updated Fri, 14 Jul 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। गरीबों को दिए जाने वाले राशन की पात्रता सूची में भारी गड़बड़ी की गई है। अभी इससे भी बडे़ घोटाले की आशंका है। हालत यह है कि पात्रों के नाम दूसरे ब्लाक के कोटेदार की सूची में जोड़ दिए गए हैं। दोनों गांवों की दूरी में भी 50 किमी का अंतर है। ऐसे में कोटेदार और पात्रता सूची में नाम वाले दोनों परेशान हैं।
खुटार के गांव रामपुर कलां के 32 पात्र लोगों के नाम सिंधौली ब्लाक की चेना रुरिया के कोटेदार से जोड़ दिए गए हैं। दोनों गांवों की दूरी 50 किमी है। बड़ा सवाल है कि रामपुर कलां के गरीब 50 किमी दूर चेना रुरिया में राशन लेने किस तरह से जाएंगे। यदि चेना रुरिया के कोटेदार ने राशन का उठान किया है तो यह अनाज कहां है। यदि राशन गोदाम से नहीं उठाया गया है तो गोदाम प्रभारी और कोटेदार ने अधिकारियों को मामले की जानकारी क्यों नहीं दी।
चेना रुरिया के पात्र गृहस्थी की सूची में क्रमांक 213 से 246 तक जो नाम दर्शाए गए हैं। वे सभी पात्र रामपुर कलां के रहने वाले हैं। इन लोगों को रामपुर कलां में कोटेदार के यहां से राशन नहीं मिला। कोटेदार ने बताया कि उनके नाम चेना रुरिया की सूची में होने के कारण राशन उन्हें नहीं मिल सका है, जिस कारण वितरण नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
तमाम अन्य जगहों पर भी घपला
पात्र गृहस्थी कर सूची में गड़बड़ी केवल रामपुर कलां में ही नहीं जिले भर में तमाम सूचियों में की गई है। खुटार के गांव कैमहरिया के 62 पात्रों के नाम सिंधौली की बेनीपुर की सूची में शामिल कर दिए गए हैं। यहां के पात्र भी राशन नहीं मिलने से परेशान घूम रहे हैं। पुवायां तहसील के 50 प्रतिशत कोटेदार गलत सूची से परेशान हैं, वहीं पात्र राशन पाने के लिए भटक रहे हैं।
-यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। कोटेदार गलत सूची को जमा कर क्या संशोधन होना है यह अवगत करा दें। सूची में संशोधन कराया जाएगा।
कमलेश कुमार जिला पूर्ति अधिकारी शाहजहांपुर