{"_id":"682a2e6893da4b6f170b47e7","slug":"1100-applications-received-for-chief-ministers-youth-entrepreneurship-40-percent-from-rural-areas-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-144108-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी के लिए आए 11 सौ आवेदन... 40 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी के लिए आए 11 सौ आवेदन... 40 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र से
Mon, 19 May 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 19 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत जिले के 17 सौ युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए पांच लाख तक का ऋण दिया जाना है। अब तक 11 सौ आवेदन पहुंच चुके हैं। 40 प्रतिशत आवेदन ग्रामीण क्षेत्र से आए हैं। इनमें से 110 आवेदनकर्ताओं को लोन मिल भी चुका है। बगैर गारंटी और ब्याज के तहत मिलने वाले ऋण को पांच वर्ष में चुकाना होता है।
योजना शासन की प्राथमिक योजनाओं में शामिल है। इसके लिए डीएम से लेकर अन्य उच्च अधिकारी भी लगातार समीक्षा कर रहे हैं। जिले को 17 सौ लाभार्थियों का लक्ष्य मिला था। अप्रैल और मई में 11 सौ आवेदन किए जा चुके हैं। हाल में ही जलालाबाद में लगे कैंप में करीब आठ सौ आवेदन आ गए थे। आवेदन बढ़ाने के लिए बीडीओ स्तर पर लक्ष्य दिए गए हैं। शून्य गरीबी उत्तर प्रदेश अभियान के तहत चिह्नित परिवारों को प्राथमिकता से लाभ दिया जाना है। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को भी वरीयता दी जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट https://msme.cmyuva.org.in/support पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उद्योगों/सेवा परियोजनाओं के लिए पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज और गारंटी के दिया जाएगा। परियोजना लागत पर 10 प्रतिशत अनुदान भी मिलेगा। आवेदन स्वीकृत होने के बाद 15-20 दिनों में बैंक से ऋण स्वीकृत हो जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
भैंस पालने या किराना की दुकान के लिए नहीं मिलेगा ऋण
अधिकारियों के मुताबिक, ऐसे कई आवेदन आ रहे हैं जिनमें गाय-भैंस पालने या किराना या अन्य सामान की दुकान खोलने के लिए ऋण मांगा जा रहा है। योजना के तहत ऐसे व्यवसाय के लिए ही ऋण स्वीकृत किया जाता है जिसमें उत्पादन हो। ट्रेडिंग बिजनेस के लिए ऋण उपलब्ध नहीं होता। गाय-भैंस पालने, किराना की दुकान खाेलने आदि के लिए ऋण नहीं दिया जाता है। अगर डेयरी का काम करना है तो गाय-भैंस पालने के साथ ही पनीर, घी आदि दुग्ध उत्पाद बनाने जरूरी हैं। तब ही ऋण स्वीकृत होगा। सेवा क्षेत्र में ब्यूटी पॉर्लर, ऑटोमोबाइल आदि के लिए ऋण उपलब्ध है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आटा चक्की, स्पेलर के लिए सर्वाधिक आवेदन
अधिकारियों के मुताबिक, सर्वाधिक आवेदन आटा चक्की, स्पेलर और जल संयंत्र लगाने के लिए आ रहे हैं। सेवा क्षेत्र में कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, ब्यूटी पॉर्लर आदि के लिए आवेदन ज्यादा हैं। शहरी और कस्बों के साथ ग्रामीण क्षेत्र से आवेदनों की संख्या बढ़ी है। कुल आवेदनों में शहर और कस्बों से करीब 60 प्रतिशत आवेदन हैं तो ग्रामीण क्षेत्र से 40 प्रतिशत आवेदन आए हैं। आमतौर पर इस तरह की योजनाओं में 15-20 प्रतिशत तक ही आवेदन ग्रामीण क्षेत्र से होते थे। लोगों के जागरूक होने से आवेदन की संख्या बढ़ी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
यह है मानक -21 से 40 वर्ष आयु, न्यूनतम 8वीं पास की शैक्षणिक योग्यता, मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र। आवेदक को किसी अन्य केंद्र या राज्य सरकार की योजना (जिसमें ब्याज या पूंजी घटक शामिल हो) का लाभ नहीं मिल रहा होना चाहिए, सिवाय पीएम स्वनिधि योजना के।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के लिए शिविर लगाकर लोगों को जानकारी दी जा रही है। इसमें आवेदन करने की कोई समय सीमा नहीं है। आवेदन या ऋण संबंधी कोई दिक्कत आने पर आवेदनकर्ता जिला उद्योग केंद्र में भी संपर्क कर सकते हैं।
अनुराग यादव, उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र