फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   11 more including Axis Bank Khutar employees

एक्सिस बैंक खुटार के कर्मचारी समेत 11 और संक्रमित

Sun, 12 Jul 2020 07:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
11 more including Axis Bank Khutar employees
शाहजहांपुर। जिले में शनिवार को 11 और कोरोना पॉजिटिव बढ़ गए। इसमें सात शहर और विकास खंड कटरा में एक दंपती और दो महिलाएं शामिल हैं। पॉजिटिव में शहर के एक सदर थाने इलाके एक चौकी इंचार्ज भी हैं। अब तक जनपद में 177 संक्रमित हो चुके है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि जिले में शनिवार को 11 संक्रमित मिले हैं, जिसमें शहर के मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा निवासी 48 वर्षीय एक व्यक्ति शामिल है, जो रोजा मंडी समिति में सब्जी की आढ़त का काम करता है। इसका बरेली में इलाज चल रहा है। उसे बुखार और सांस लेने में दिक्कत है। कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे बरेली में ही भर्ती कर लिया गया है। संक्रमित पाए गए युवक का सैंपल नौ जुलाई को जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

इसी तरह कटियाटोला स्थित साईं मंदिर के सामने वाली गली का निवासी 27 वर्षीय एक युवक संक्रमित मिला है, जिसे बुखार आ रहा था। दस जुलाई को उसकी जांच कराई गई थी, जिसमें वह पॉजिटिव आया है। संक्रमित युवक एक्सिस बैंक खुटार में कर्मचारी है। यहां बता दें कि इसी बैंक का शाखा प्रबंधक एक दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिस कारण बैंक भी बंद करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा संक्रमित मदनापुर के गांव इस्माइलपुर का निवासी 65 वर्षीय किसान है। जिसे मधुमेह की बीमारी है। वह तीन जुलाई को बरेली से लौटा था। बरेली से आने के बाद से ही वह जिला अस्पताल में भर्ती है। जांच में वह भी संक्रमित मिला है। तीनों को कोविड अस्पताल एल-1 में भर्ती करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके झाले पर पहुंचकर सर्वे शुरू कर दिया है। इनके अलावा थाना सदर बाजार में तैनात एक दरोगा, कटरा के मोहल्ला बंगशान निवासी पति - पत्नी और दो महिलाएं, मोहम्मद जई मोहल्ले में एक पुरुष, पुवायां रोड स्थित हाईडिल कॉलोनी में एक महिला, एक प्राइवेट अस्पताल की स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed