{"_id":"573880b74f1c1bf715ac708c","slug":"11-kv-line-fault-in-the-dark-four-hundred-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":" 11 केवी लाइन फाल्ट से चार सौ घरों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 केवी लाइन फाल्ट से चार सौ घरों में अंधेरा
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 16 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककरा कलां सब स्टेशन से संबद्ध आनंदपुरम फीडर की 11 केवी लाइन में फाल्ट आ जाने से क्षेत्र के लगभग चार सौ घरों में शनिवार रात भर अंधेरा रहा। शनिवार रात पहले दो घंटे की बिजली कटौती की गई। 15 मिनट बाद सिंजई में गंधक फैक्ट्री के पास 11 केवी लाइन में खराबी आ गई, जिससे सारी रात बिजली गायब रही। आनंदपुरम कालोनी को 11 केवी की दो लाइनों से बिजली फीड की जाती है। एक लाइन लोहारों का चौराहा से राजेश्वरी स्कूल की ओर गई है, जबकि सिंजई से दूसरी लाइन गंधक फैक्ट्री होते हुए कालोनी के दक्षिणी हिस्से के घरों में बिजली सप्लाई होती है। आधी रात को होने वाली बिजली कटौती शनिवार रात साढ़े नौ बजे लागू कर दी गई। रात में पौने 12 बजे बिजली सप्लाई चालू होने के 15 मिनट बाद गंधक फैक्ट्री के पास जंपर जल गया, जिससे बिजली सप्लाई ठप हो गई। रविवार सुबह फील्ड स्टाफ ने पेट्रोलिंग करके फाल्ट का पता लगाया। सुबह करीब आठ बजे लाइन में आई खराबी दूर कर बिजली सप्लाई चालू की गई। इससे कालोनी के सैकड़ों लोगों को रात में करीब आठ घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली ने आने से घरों में पानी का संकट पैदा हो गया।
विज्ञापन