{"_id":"62e4357f0372f54a6f7d61fd","slug":"1078-bottles-of-english-liquor-recovered-from-two-cars-shahjahanpur-news-bly4929175159","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड से बिकने के लिए लाई गई अंग्रेजी शराब बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड से बिकने के लिए लाई गई अंग्रेजी शराब बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
निगोही पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही। पुलिस व एसओजी ने बृहस्पतिवार रात अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। दो कारों से 1078 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह शराब उत्तराखंड से जिले में बेचने के लिए आई थी।
रात करीब 11 बजे पुलिस को मुखबिर ने शराब तस्करों के बारे में सूचना दी थी। थाना प्रभारी रवींद्र सिंह व एसओजी प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में टीम ने कैमुआ पुल के पास घेराबंदी कर ली। इस बीच बीसलपुर रोड की तरफ से दो कारें आती दिखाई दीं। पुलिस ने दोनों को रोककर गाड़ी के कागज मांगे, जिस पर कार सवारों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पांच युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। वाहनों की तलाशी में 89 पेटी व 10 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। उनके पास से चार मोबाइल भी मिले हैं।
एसपी एस. आनंद ने बताया कि पुलिस ने बरेली जिले के अजय पाल व नैन सिंह निवासी बांस बोझ थाना बहेड़ी, ओमेंद्र पाल सिंह निवासी अबुपुरा जोखनपुर थाना बहेड़ी, रोहिताश कुमार निवासी मोहल्ला पटेलनगर जादूनगर थाना बहेड़ी और जतिन कुमार निवासी मोहल्ला पटेलनगर थाना बहेड़ी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस खंगाल रही आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उत्तराखंड के बाजपुर से शराब को लेकर आए थे। जिले में उन्हें डिलीवरी देनी थी। उत्तराखंड से सस्ते में शराब लाकर ऊंचे दामों में बिक्री की जाती थी। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।