फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   107,535 new voters were added... 163,837 names were removed.

Shahjahanpur News: 107535 नए वोटर बढ़े...163837 के नाम काटे गए

Fri, 19 Dec 2025 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
107,535 new voters were added... 163,837 names were removed.
शाहजहांपुर। पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जिले में 107535 नए वोटर जुड़े हैं। 163837 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। अब जिले में 1949509 वोटर हो गए हैं।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने बताया कि 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले में 1847974 वोटर थे। पुनरीक्षण अभियान के बाद 271372 नए मतदाता जोड़े गए हैं। 39476 मतदाताओं का परिवर्तन किया गया है। 163837 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। काटे गए नामों में मृत, विस्थापित और डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

मतदाता का नाम जोड़ने-काटने या अपडेट करने का काम ई-बीएलओ एप के माध्यम से किया गया है। डिलीट किए गए मतदाताओं को हटाने के बाद अब जिले में 1949509 मतदाता हो गए हैं। सन 2021 के मुकाबले 107535 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। कुल मिलाकर 5.84 प्रतिशत वोटर बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि युवा मतदाताओं को जोड़ने पर काफी जोर दिया गया है। एक लाख से अधिक मतदाता जोड़े जाने में प्रदेश में जिला छठवें स्थान पर रहा है। मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर को होगा। छह फरवरी को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। जिन लोगों के नाम योग्य होने के बावजूद कट गए हैं, उन्हें आपत्ति दर्ज किए जाने का मौका मिलेगा।

--
तेज हुई राजनीतिक हलचल
माना जा रहा है कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की घोषणा हो सकती है। इसके मद्देनजर राजनीतिक हलचल तेज हो सकती है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भी ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में वोटरों को साधने के लिए राजनीतिक पार्टियां पंचायत चुनावों पर जोर दे रहीं हैं। गांवों में भी जिन लोगों के वोट कट गए हैं, वे वोट बनवाने के प्रयास में हैं। प्रधानी का चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवार उनकी मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed