फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   1023 teams surveyed 4,05,956 houses in a week

एक सप्ताह में 1023 टीमों ने किया 4,05,956 घरों का सर्वे

Mon, 13 Jul 2020 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
1023 teams surveyed 4,05,956 houses in a week
शाहजहांपुर। कोविड-19 और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष सर्विलांस अभियान के अंतर्गत एक सप्ताह में 5,53,156 घरों के लक्ष्य के सापेक्ष 4,02,956 घरों का सर्वे किया जा चुका है। इस दौरान लगभग 1023 टीमों ने शहरी और देहात क्षेत्रों में घर-घर जाकर अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित लोगों को चिह्नित किया है, जो विभिन्न रोगों से पीड़ित थे। इसमें से 507 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल भी लिए गए।
विज्ञापन

यहां बता दें कि शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 और संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पांच जुलाई से विशेष सर्विलांस अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य शहरी और देहात क्षेत्रों में गहन सर्वे कराकर खांसी, जुकाम, बुखार, सांस फूलने जैसी बीमारियों से ग्रसित लोगों को चिह्नित कर उनकी सूची विभाग को सौंपना है, जिससे उनका समुचित इलाज किया जा सके। सर्विलांस अभियान के अंतर्गत 777 ग्रामीण और करीब 227 शहरी क्षेत्र में टीमों ने पहुंचकर घरों के मुख्य द्वार पर बीमारियों के लक्षण और उनसे बचाव संबंधी स्टीकर चस्पा किए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सर्वे का निरीक्षण करने में भी जुटे हैं। सर्वेे कार्य के लिए एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी वर्कर को लगाया गया है।
विज्ञापन

इन बीमारियों से ग्रसित लोग किए चिह्नित
- सर्विलांस अभियान के अंतर्गत एक सप्ताह यानी 11 जुलाई तक 2916 मधुमेह, 1407 उक्त रक्तचाप, 147 कैंसर, 568 हृदय रोग, 264 गुर्दा रोग, 1093 बुखार, 819 खांसी और 446 सांस फूलने की बीमारी से ग्रसित लोगों को चिह्नित किया गया। बुखार, खांसी और सांस फूलने से पीड़ित कुल 2,358 लोगों में 507 लोगों के कोरोना जांच के लिए भी सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष सर्विलांस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बीमारियों से ग्रसित लोगों को चिह्नित कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सर्वे का सुपरविजन भी कर रहे हैं और लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। - डॉ. लक्ष्मण सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed