फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अवैध निर्माण हटाने पर ईओ व व्यापारियों में तीखी नोकझोंक

अवैध निर्माण हटाने पर ईओ व व्यापारियों में तीखी नोकझोंक

Sun, 31 Mar 2019 10:51 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण हटाने पर ईओ व व्यापारियों में तीखी नोकझोंक
तिलहर (शाहजहांपुर)। रविवार को नगर में दो स्थानों पर अवैध निर्माण हटाए जाने को लेकर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी और व्यापारियों में तीखी नोकझोंक हो गई। इस बीच भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के आ जाने पर मामला और तूल पकड़ गया। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप करके मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

दोपहर के समय पालिका के अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार कुशवाहा नगर पालिका टीम के साथ बाजार कुंवरगंज व पोटरगंज में हो रहे अवैध निर्माण हटाने को गए। इस बीच व्यापारियों और पालिका अधिशासी अधिकारी के बीच कहासुनी हो गई। ईओ ने कहा कि अवैध निर्माण को हटाना उनकी जिम्मेदारी है। वह किसी भी कीमत पर अवैध निर्माण नहीं होने देंगे। इस बात पर व्यापारी उग्र हो गए। उन्होंने कहा कि नगर में कई स्थानों पर लोग बरसों से अवैध निर्माण किए हुए हैं। उन्हें पालिका प्रशासन नहीं हटा सका है, जबकि हम लोग कोई भी गलत कार्य नहीं कर रहे हैं। इसी दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के आ जाने के कारण व्यापारी और भी उग्र हो गए। नेता ने कहा कि वह व्यापारियों का किसी प्रकार से भी उत्पीड़न न करें। पालिका अधिशासी अधिकारी और नगर अध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हो गई। इस बीच पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला रफादफा कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, पालिका के अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार कुशवाहा ने कहा है कि उन्होंने अवैध निर्माण के बावत नोटिस भी दिए थे और पुलिस को भेज कर निर्माण कार्य रुकवा दिया था, लेकिन बाद में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। जिसे हटवाने के लिए वह पालिका कर्मचारियों के साथ गए थे, लेकिन विरोध होने के कारण वह वापस लौट आए हैं। अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी हमसे व्यक्तिगत बुराई मानते हैं। इस कारण हमारे लोगों को खासा परेशान करते हैं। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष, भाजपा

नगर में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है। नगर अध्यक्ष का आरोप पूरी तरह से गलत है। वह कानून के दायरे में काम कर रहे हैं।
सर्वेश कुमार कुशवाहा, ईओ, नगर पालिका परिषद, तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed