फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों की गाड़ी के आगे लेटे शिक्षक

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों की गाड़ी के आगे लेटे शिक्षक

Wed, 02 Jan 2019 06:26 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 02 Jan 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों की गाड़ी के आगे लेटे शिक्षक
शाहजहांपुर। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों ने बकाया मानदेय की मांग को लेकर भीख मांगी और राज्य अल्पसंख्यक अयोग के सदस्यों की गाड़ी के आगे लेटकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों ने तीन वर्ष के बकाया मानदेय की मांग करते हुए बुधवार को सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने पहले राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों परविंदर सिंह, रोमाना सिद्दीकी और इकबाल हैदर की गाड़ी के सामने लेटकर नाराजगी जताई और बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र देकर उनसे तीन वर्ष का बकाया मानदेय दिलाने की गुहार लगाई। मदरसों में नियुक्त आधुनिक शिक्षक सुबह लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे और वहां से हाथों में कटोरा लेकर नारेबाजी करते मानदेय की मांग करने लगे। सीएम को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि मानदेय नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कई शिक्षक आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर चुके हैं। शिक्षकों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला राज्यांश भी माह अगस्त से नहीं मिला है। प्रदर्शन करने वालों में रणधीर सिंह रानू, जहूर अहमद, परवेज अहमद, शगुफ्ता, यूनुस, शाजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed