फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   छुआछूत के विरोधी और स्वच्छता के पथ प्रदर्शक थे संत गाडगे

छुआछूत के विरोधी और स्वच्छता के पथ प्रदर्शक थे संत गाडगे

Thu, 20 Dec 2018 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
छुआछूत के विरोधी और स्वच्छता के पथ प्रदर्शक थे संत गाडगे
छुआछूत के विरोधी थे संत गाडगे
विज्ञापन


शाहजहांपुर। कबीरपंथी विचारधारा के समाज सुधारक संत गाडगे के परिनिर्वाण दिवस पर विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संत गाडगे छुआछूत के विरोधी और स्वच्छता के प्रथम पथ प्रदर्शक थे तथा उन्होंने समाज को अंध विश्वास, आडंबर आदि बुराइयों से दूर रहने को प्रेरित किया।
बिसरात रोड स्थित गाडगे पैलेस में संत गाडगे सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम मेें श्रद्धांजलि देते हुए मुख्य अतिथि बसपा के जिला अध्यक्ष खेमकरन लाल गौतम ने कहा कि संत गाडगे की शिक्षाओं को जीवन में ढालकर सामाजिक समरसता को हासिल किया जा सकता है। अध्यक्षता करते हुए रामभरोसे लाल ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए गाडगे जी के सिद्धांतों को अपनाना होगा। आयोजक रामलड़ैते कनौजिया के संचालन में हुए कार्यक्रम मेें विनोद दिवाकर, किशन लाल चौधरी, विनोद कनौजिया, ओमकार सक्सेना, रघुनंदन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से एसपी हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में गाडगे जन कल्याण परिषद के रक्षपाल सिंह ने कहा कि संत गाडगे ने स्वच्छता की सबसे पहले राह दिखाई। इस मौके पर संजय कपूर, राम सिंह, हरिओम, ज्वाला प्रसाद, कमल किशोर आदि मौजूद रहे। लोधीपुर के गाडगे भवन में जन कल्याण समिति की श्रद्धांजलि सभा में डॉ. दोदराम वर्मा ने उन्हें निष्काम कर्म एवं निस्वार्थ सेवा की प्रतिमूर्ति बताया। डॉ. कन्हैया लाल, वीपी सिंह, विमला वर्मा, प्रेमवती, रचना तिवारी, सुखवीर सिंह, श्रीनिवास माथुर आदि कार्यक्रम मेें शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed