{"_id":"5a938d5f4f1c1bc83b8b8fa4","slug":"101519619423-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद ने सीएम को भेंट की ढाई किलो चांदी की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद ने सीएम को भेंट की ढाई किलो चांदी की प्रतिमा
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मुमुक्षु युवा महोत्सव में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुमुक्षु शिक्षा संकुल परिवार की ओर मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने स्मृति चिन्ह के रूप में दो किलो 600 ग्राम चांदी की बनी मां सरस्वती की प्रतिमा और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने हनुमतधाम पर चांदी की गदा भेंट की।
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसी क्रम में अन्य विधायकों तथा विशिष्टजनों ने भी योगी को फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इधर, हनुमतधाम पर हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने चांदी की गदा और पीतल का भारीभरकम कमल का फूल तथा कैलाश नारायण अग्रवाल ने शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। यहां बच्चों ने भी गुलाब के फूल देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। हनुमतधाम पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, डीपीएस राठौर, उद्योगपति अशोक अग्रवाल , हितेश अग्रवाल, सुचित सेठ, रामचंद्र सिंघल, सुरेश सिंघल, रमाकांत मोदी, वीरेंद्र पाल सिंह यादव, विनोद अग्रवाल, निर्भय चंद्र सेठ, विजय तुली, केशव चंद्र मिश्र, नरेंद्र गुरू, अनिल वाजपेयी वाण आदि ने भी स्वागत किया।