{"_id":"5a66ba774f1c1b7b268b5d23","slug":"101516681847-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म पद्मावत के विरोध में सर्व समाज ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म पद्मावत के विरोध में सर्व समाज ने निकाला मशाल जुलूस
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म पद्मावत के विरोध में सर्व समाज ने निकाला मशाल जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का विरोध सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान सर्वसमाज के लोगों ने नगर में मशाल जुलूस निकालकर यूपी में फिल्म को रिलीज नहीं किए जाने की मांग दोहराई।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह राठौर, युवा अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान और जिलाध्यक्ष केके सिंह उर्फ पप्पू भइया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग घंटाघर के समक्ष एकत्र हुए। वहां हुई सभा में जिलाध्यक्ष केके सिंह ने कहा कि मेवाड़ के किले में सभी जाति और वर्ग के सैनिकों की पत्नियों ने माता पद्मावती के साथ जौहर का व्रत लेकर चरित्र का बेमिसाल उदाहरण प्रस्तुत किया था, ऐसी वीर महिला पर पूरा हिंदुस्तान गर्व करता है।
इस अवसर पर महासभा के भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल वाजपेयी वाण, डॉ. शिव प्रताप सिंह, शरद सिंह, भूपेंद्र सिंह, गौरव सिंह, अग्निवेश गुप्ता, अनिरुद्ध प्रताप सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। मशाल जुलूस में रजत खन्ना, सुशील गुप्ता, संतोष सिंह, राजेश अवस्थी, बीबी सिंह, किशोर गुप्ता समेत बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल रहे।