{"_id":"594288034f1c1bb3198b4771","slug":"101497532419-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील क्षेत्र में 10 से 15 फिट तक जलस्तर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील क्षेत्र में 10 से 15 फिट तक जलस्तर गिरा
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर(शाहजहांपुर)। भीषण गर्मी और कम बरसात के कारण तहसील क्षेत्र में भूगर्भ जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। इसके कारण अधिकांश हैंडपंप पानी छोड़ गए है। वहीं कई स्थानों पर बोरिंग ने भी पानी छोड़ दिया हैं ऐसे में लोगों को गहरी बोरिंग के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान में 10 से 15 फिट तक जल स्तर गिरा है।
वर्तमान में हालात यह हो गए हैं कि 25 से 30 फिट गहराई तक का जलस्तर अब 35 से 40 फिट गहराई पर पहुंच गया है जिसको लेकर पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है नगर क्षेत्र में मोहल्ला दातागंज, मौजमपुर, निजामगंज, उमरपुर, कुंवरगंज, सिंह कॉलोनी, विरियागंज, सितारगंज, पचासा, कच्चा कटरा, पक्का कटरा, घेरचौवा, इमली सहित कई ऐसे मोहल्ले हैं जिनमें 10 से 15 फिट तक जल स्तर गिर चुका है घरों में लगे तमाम नल बंद हो गए हैं जिन घरों में 110 फिट की बोरिंग पहले से थी उनकी बोरिंग पानी छोड़ रही है मजबूर होकर तमाम परिवार बड़ी बोरिंग कराने को विवश हैं।
कमोबेश गांवों में भी यही स्थिति बन गई है गांव के लोग भी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं गांवों में समस्या और अधिक गंभीर हो गई है वहां किसान मजदूर तबके के लोग एक दूसरे के घरों पर और तालाबों से पानी लाने को विवश हैं गांव के संपन्न लोग भी 120 से 200 फिट समर्सिबल की बोरिंग करा रहे हैं । हैंडपंपों को उखाड़कर के उसके स्थान पर गहरी बोरिंग कराकर मोटर लगाकर पेयजल की समस्या का निदान कर रहे हैं।