फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   101 couples met each other in Jalalabad... sent off with gifts

Shahjahanpur News: जलालाबाद में एक-दूजे के हुए 101 युगल...उपहार देकर किया विदा

Fri, 13 Dec 2024 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 13 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
101 couples met each other in Jalalabad... sent off with gifts
जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज मैदान में विवाह कार्यक्रम के बाद मेज पर रखकर भोजन करते लोग।
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को नगर के काकोरी शहीद इंटर काॅलेज के मैदान पर 101 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। इनमें तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया।
विज्ञापन

विवाह के बाद सभी नवविवाहितों को अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उपहार प्रदान किए। उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस कार्यक्रम के लिए जलालाबाद, कलान, मिर्जापुर व अल्हागंज के 99 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। बाद में भावलखेड़ा ब्लाॅक के दो जोड़े इस कार्यक्रम में शामिल किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की सामूहिक विवाह की यह योजना समाज की छुआछूत, दहेज प्रथा के खिलाफ करारा प्रहार कर समरसता का संदेश देती है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप ने कहा कि आने वाले समय में इस कार्यक्रम को और वृहद स्तर पर किया जाएगा। इस मौके पर एसपी राजेश एस., सीडीओ अपराजिता सिंह, एसडीएम जलालाबाद उत्सव आंनद, भाजपा के जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, ब्लाॅक प्रमुख लता सिंह सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इंदु अजनबी ने किया।
विज्ञापन

----------
अमर उजाला इंपैक्ट : मेज पर रखकर किया भोजन
कुर्सी-मेज की व्यवस्था न होने के कारण नौ को ओसीएफ रामलीला मैदान और 11 दिसंबर को पुवायां में आयोजित विवाह कार्यक्रम के दौरान लोगों ने जमीन पर बैठकर भोजन किया। अमर उजाला ने लोगों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसका संज्ञान लेकर बृहस्पतिवार को जलालाबाद में हुए आयोजन में प्रशासन की ओर से कुर्सी-मेज की व्यवस्था कराई गई। लोगों ने मेज पर रखकर भोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में दो हजार से ज्यादा लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी। वीआईपी के लिए अलग से पंडाल लगाया गया। खाने का स्टॉल अलग था और वहां मेज-कुर्सियां लगाईं गईं थीं। हालांकि, दोपहर दो बजे जब विवाह संपन्न हुआ तो लोग खाने के स्टॉल पर पहुंच गए। अचानक काफी संख्या में लोगों के पहुंचने पर थोड़े समय के लिए व्यवस्था लड़खड़ाई, लेकिन कुछ समय में संभल गई। एक साथ सभी लोगों के आ जाने से खाने के लिए बैठने की जगह कम पड़ गई। कुछ लोग जमीन पर भोजन करते नजर आए। हालांकि कुर्सी-मेज की व्यवस्था होने से अधिकतर लोगों ने आराम से भोजन किया।
-----

दो घंटे विलंब से पहुंचे विधायक


सामूहिक विवाह कार्यक्रम की शुरुआत दस बजे होनी थी। ज्यादातर जोड़े व उनके रिश्तेदार तय समय पर पंडाल में पहुंच चुके थे। पंडाल में 34 वेदियां बनाईं गईं थी। हर वेदी पर चार जोड़ों के बैठने की व्यवस्था थी। निकाह के लिए अलग से पंडाल लगाया गया था। मुख्य अतिथि विधायक हरिप्रकाश वर्मा दोपहर 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। डीएम भी 12:30 बजे कार्यक्रम में पहुंचे। इस कारण कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत 12:30 बजे हो सकी। हालांकि इससे पहले शादी से जुड़े कार्यक्रम की शुरुआत करा दी गई थी।

------------




अधिकारियों के जाते ही लगा जाम

फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे पर मुख्य चौराहे से लेकर खंडहर रोड पर अतिक्रमण के चलते हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। यही दोनों रास्ते कार्यक्रम स्थल तक जाते हैं। कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान जनप्रतिनिधि व अधिकारी जाम में न फंस जाए, इसको लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस को भी लगाया गया था। कार्यक्रम निपटने के बाद फिर से पहले जैसे हालात हो गए।


-----------------

विलंब से पहुंचा उसावां का एक दूल्हा



नगर पालिका जलालाबाद की तरफ से चार जोड़ों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। तीन जोड़े समय से स्थल पर पहुंच गए। नगर के मोहल्ला प्रेमनगर की एक लड़की की शादी बदायूं के उसावां के रहने वाले युवक से तय हुई थी। दूल्हा अचानक इस कार्यक्रम में शादी करने के लिए आनाकानी करने लगा। इसको लेकर पालिका के अलावा लड़की के घरवाले काफी परेशान हो गए। काफी जद्दोजहद के बाद किसी तरह उसे मनाया गया। इस कारण वह काफी विलंब से कार्यक्रम में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed