फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   100 rupees note in exam book

उत्तरपुस्तिका में 100 रुपये का नोट नत्थी करने पर छात्रा रस्टीकेट

Sat, 29 Feb 2020 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
100 rupees note in exam book
शाहजहांपुर। संस्कृत विषय की परीक्षा दे रही हाईस्कूल की छात्रा ने अपनी कॉपी में 100 रुपये का नोट नत्थी कर दिया। परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण को पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल के साथ चल रहे महिला सचल दल ने उत्तरपुस्तिका में इसे पकड़ लिया तो छात्रा को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं हुई। सचल दलों ने जिले के सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। पहली पाली में ही संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल प्रदीप कुमार सिंह के सचल दल ने आरवीएम इंटर कॉलेज तिलहर, लाला बुलाकीदास इंटर कॉलेज तिलहर, जनता इंटर कॉलेज शाहजहांपुर, क्रिश्चियन गर्ल्स हाई-स्कूल शाहजहांपुर, ऑर्डिनेंस फैक्टरी इंटर कॉलेज शाहजहांपुर, संजय सरस्वती इंटर कॉलेज शाहजहांपुर, हरकुमार पाठक इंटर कॉलेज शाहजहांपुर का निरीक्षण किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक के साथ में चल रही महिला सचल दल ने संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या तीन में हाईस्कूल की एक छात्रा संस्कृत का पेपर दे रही थी, उसने अपनी उत्तर पुस्तिका में नोट नत्थी किया हुआ था, जो कि अनुचित सामग्री मानी जाती है। ऐसा करने पर छात्रा की कॉपी में 100 का नोट संलग्न करके बोर्ड कार्यालय को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक ने राजकीय इंटर कॉलेज शाहजहांपुर में भी निरीक्षण किया। वहां के कंट्रोल रूम का बारीकी से निरीक्षण कर कई स्कूलों को ऑनलाइन देखा। कंट्रोल रूम प्रभारी को परीक्षार्थियों की डिटेल तत्काल भरने के निर्देश दिए। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक शौकीन सिंह यादव ने पहली पाली में आर्य महिला इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन गर्ल्स हाई स्कूल, ओसीएफ इंटर कॉलेज, संजय सरस्वती इंटर कॉलेज और हर कुमार पाठक इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उनके साथ राजकीय हाईस्कूल बरीलालपुर के प्रधानाचार्य दीपक कुमार दीक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed