{"_id":"69b83bc9559fbcaebc00495f","slug":"10-schools-found-closed-teachers-march-salaries-withheld-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-168137-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंद मिले 10 स्कूल, शिक्षकों का मार्च माह का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंद मिले 10 स्कूल, शिक्षकों का मार्च माह का वेतन रोका
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन समीक्षा के दौरान फरवरी और मार्च महीने में दस परिषदीय स्कूल बंद मिले। बीएसए ने रिपोर्ट आने के बाद विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज अध्यापकों व सहायक अध्यापकों का मार्च महीने का वेतन अवरुद्ध कर दिया है। शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का मानदेय भी अवरुद्ध कर दिया गया है।
विभाग के अनुसार, डीसी सिविल के निरीक्षण में 27 फरवरी को कांट का प्राथमिक स्कूल सिकरोही, 28 फरवरी को डीसी एमआईएस को ददरौल विकासखंड का कंपोजिट स्कूल राइखेड़ा और बीएसए को सिंधौली को कंपोजिट स्कूल भंडेरी व कंपोजिट स्कूल इमलिया, दस मार्च को जलालाबाद का प्राथमिक स्कूल अल्हादादपुर बिहारी बंद मिला।
नौ मार्च को कलान के बीईओ को कंपोजिट स्कूल पनगहा नगला, छह मार्च को डीसी एमडीएम को पुवायां का प्राथमिक स्कूल जुझारपुर, उच्च प्राथमिक स्कूल जुझारपुर, प्राथमिक स्कूल उदाना के दरवाजे बंद मिले। दस मार्च को डीसी सिविल के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय गढ़चंपा भी बंद मिला।
विज्ञापन
बीएसए दिव्या गुप्ता ने कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण, मासिक वेतन लॉक होने से पहले उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। एक महीने तक छात्र-छात्राओं की प्रार्थना सभा, विद्यालय बंद होने के फोटोग्राफ जियो टैगिंग के साथ व्हाट्सएप नंबर पर भेजें।