{"_id":"6622fded0a413c9be10ee854","slug":"10-people-died-after-hitting-a-roadways-bus-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-117137-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोडवेज बस में टक्कर मारने के बाद कंटेनर से टकराई निजी बस, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोडवेज बस में टक्कर मारने के बाद कंटेनर से टकराई निजी बस, 10 घायल
Sat, 20 Apr 2024 04:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार-पूरनपुर मार्ग पर हिटौटा टोल प्लाजा के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे रोडवेज बस, कंटेनर और एक निजी बस में टक्कर हो गई। हादसे में दस यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस बलरामपुर से दिल्ली जा रही थी। रोडवेज बस के पीछे लखीमपुर के निघासन से प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर देहरादून जा रही थी। हिटौटा टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस को ओवरटेक करने के फेर में निजी बस की साइड रोडवेज बस में लग गई। इसके बाद प्राइवेट बस सामने से आ रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे में निजी बस में सवार जनपद लखीमपुर के कस्बा सिंगाही निवासी विजय कुमार, निघासन के गांव झंडी निवासी विजय, गोविंद, सुनीता, ज्योति, निघासन के सोनू, मझिगई के गांव बोधियाकलां के अमन, सचिन, मुनेश सहित दस लोग घायल हो गए।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सीएचसी से 108 सेवा की एंबुलेंस और हाईवे की एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया। प्राइवेट बस और कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। लगभग आधे घंटे तक हाईवे पर आवागमन भी बाधित रहा। पुलिस ने वाहन हटवाकर यातायात सुचारू कराया। प्राइवेट बस में लगभग 60 से 65 यात्री सवार थे। अन्य यात्री दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हो गए हैं। सीओ पंकज पंत ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- --
प्राइवेट बस चालक का पुत्र था बीमार
निजी बस में सवार यात्रियों ने बताया कि जिस निजी बस में वे लोग सवार थे, उसके एक चालक का पुत्र गंभीर रूप से बीमार था। सूचना मिलने के बाद चालक ने खुटार के तिकुनियां चौराहे से घर वापस जाने की बात कहते हुए बस को आगे ले जाने से मना कर दिया था और घर जाने की बात कह रहा था। इसको लेकर आधे घंटे तक विवाद होता रहा। बाद में बस का दूसरा चालक और परिचालक रास्ते से दूसरी गाड़ी में वापस भेज देने की बात कहते हुए चालक को जबरिया साथ ले गए थे। हादसे के समय वही चालक बस चला रहा था जिसका पुत्र बीमार है।