{"_id":"68a5c201dff6bd3e31090927","slug":"10-days-have-passed-since-usman-murder-only-one-accused-has-been-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-150799-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: उस्मान हत्याकांड को बीते 10 दिन, पकड़ा गया केवल एक आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: उस्मान हत्याकांड को बीते 10 दिन, पकड़ा गया केवल एक आरोपी
विज्ञापन
बंडा। उस्मान हत्याकांड में 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस तीन नामजद व कई अज्ञात आरोपियों में केवल एक आरोपी को ही गिरफ्तार कर सकी है। परिजनों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
मोहल्ला मुरादपुर नई बस्ती निवासी नसीम ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसके पड़ोसी सलीम के घर की महिलाओं से हुई कहासुनी के बाद छह अगस्त को सलीम व साहीन ने कुछ लोगों को बाहर से बुलाकर दरवाजे पर आकर गालियां दीं थीं। विरोध करने पर पिता उस्मान पर कुल्हाड़ी व बांका मार से वार किया था।
बचाने आए भाई गुलफाम व वसीम को भी पीटा था। 11 अगस्त को लखनऊ के अस्पताल में पिता उस्मान की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार न करने पर थाना प्रभारी ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। 10 दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने केवल आरोपी सलीम को ही जेल भेजा है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रहीं हैं। उनके मकान पर ताला पड़ा हुआ है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

बिजनौर में बैराज के पुल से पैदल जाते लोग। संवाद- फोटो : आग बुझाने का प्रशिक्षण लेते युवा।