{"_id":"5f186888-6904-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"shah-jahan-misused-treasury-to-build-taj-mahal-says-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बाबरी की जगह ताजमहल गिराते तो मैं सबसे आगे होता’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बाबरी की जगह ताजमहल गिराते तो मैं सबसे आगे होता’
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2013 07:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं संसदीय कार्यमंत्री मंत्री आजम खां ने कहा है कि सरकारी खजाने की फिजूलखर्जी कर किसी महबूबा की याद में ताजमहल जैसी इमारत बनाना गलत है। उन्होंने कहा कि उस वक्त लोग अगर मसजिद गिराने के बजाए ताजमहल गिराते तो वह उनमें सबसे आगे होते।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के सरकुलर रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर मेंरविवार को आयोजित बेरोजगारी भत्ता, हमारी बेटी-उसका कल और पढ़ें बेटियां-बढ़े बेटियां योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण समारोह में आजम खां ने कहा कि बसपा ने सरकारी खजाने का खूब दुरुपयोग किया। शाहजहां की तरह मायावती ने भी अपनी मूर्तियां बनवाईं। बसपा सरकार ने हर तबके को ठगने का काम किया।
विज्ञापन
उन्होंने बाबरी विध्वंस को याद करते हुए कहा कि उस वक्त अगर मसजिद गिराने के बजाय ताजमहल गिराते तो वह उनमें सबसे आगे होते क्योंकि शाहजहां ने सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर अपनी महबूबा के लिए यह इमारत बनाई थी।
विज्ञापन