{"_id":"bf3ef057c1e9c9a3a23d4201c26087f7","slug":"seventh-day-of-excavation-of-fort","type":"story","status":"publish","title_hn":"किले में खुदाई का सातवां दिन, मिली कुछ और चीजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किले में खुदाई का सातवां दिन, मिली कुछ और चीजें
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 26 Oct 2013 08:32 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में डौंडिया खेड़ा स्थित राव राम बक्स सिंह के किले की खुदाई के सातवें दिन पतली ईंटों से बनी दीवार दिखी है।
विज्ञापन
एएसआई टीम शनिवार से दीवार के अगल-बगल खुदाई शुरू करेगी। इस दौरान मटका, जानवरों की हड्डियां और दांत मिले हैं। अब तक 7.48 फीट खुदाई हुई है।
स्वामी ओम जी का कहना है कि स्वर्ण भंडार 16 फीट के नीचे से मिलने लगेगा। यानी अभी एएसआई को तकरीबन साढ़े आठ फीट की खुदाई के बाद ही कुछ हाथ लग सकता है।
डौंडिया खेड़ा में शुक्रवार को सुबह तकरीबन नौ बजे से खुदाई शुरू हुई। इससे पहले बृहस्पतिवार को बड़ी भट्ठी और डेढ़ वर्ग फीट का चबूतरा मिला था। शुक्रवार को हुई खुदाई में एक मटका मिला। इसके बाद टीम ने जब खुदाई शुरू की तो दीवार मिली है।
एसडीएम विजय शंकर दुबे ने बताया कि मटका, जानवरों की हड्डियां व दांत मिले हैं। खुदाई में पतली ईंट मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके नीचे दीवार हो सकती है।
विज्ञापन