{"_id":"e6d51ed4-5af8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sending-girls-pic-for-marriage-illegal-says-darul-uloom","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते के लिए लड़की का फोटो भेजना नाजायज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते के लिए लड़की का फोटो भेजना नाजायज
देवबंद/ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2013 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दारुल उलूम का कहना है कि रिश्ते के लिए लड़की का फोटो खींचना और उसे इंटरनेट के जरिये लड़के वालों के पास भेजना शरीयतन जायज नहीं है। 12 दिसंबर 2012 को ऑनलाइन पूछे गए सवाल संख्या 43443 के जवाब में दारुल उलूम ने यह जवाब दिया है।
विज्ञापन
अपने सवाल में एक युवती ने मुफ्तियों से पूछा था कि ई-मेल से लड़की का फोटो लड़के वालों के पते पर भेजना शरीयत की नजर में जायज है या नहीं? और अगर मां-बाप फोटो लेने के लिए लड़की से पूछताछ करें तो लड़की को क्या करना चाहिए?
विज्ञापन
दारुल उलूम के मुफ्तियों ने शरीयत के अनुसार बुधवार जवाब दिया। जवाब संख्या एम=2/1434/175-175 में उन्होंने कहा है कि बहुत जरूरत के बिना फोटो खींचना और खिंचवाना शरीयत में हराम और पाप है। रिश्ते का चुनाव फोटो के बगैर भी हो सकता है। लड़की के मां-बाप फोटो लेने के लिए लड़की से पूछताछ करें तो लड़की को चाहिए कि वह उन्हें समझाए और फोटो के गलत इस्तेमाल के बारे में आगाह करें।
विज्ञापन