{"_id":"ed4107f2-93f0-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"sarabjit-dalbir-kaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की सुरक्षा पर 10 सरबजीत कुर्बान: दलबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की सुरक्षा पर 10 सरबजीत कुर्बान: दलबीर
साहिबाबाद/ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2013 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात देश की सुरक्षा की हो तो एक नहीं 10 भाइयों को कुर्बान कर दें। मगर भाई निर्दोष है तो उसकी रिहाई की लड़ाई लड़ती रहूंगी।
विज्ञापन
ये बातें शनिवार को शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पाकिस्तान की जेल में बंद सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने कही।
इंदिरा प्रियदर्शिनी पार्क में सुभाष युवा मोर्चा संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दलबीर कौर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
संगठन को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि आज देश को भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु की जरूरत है। जो हमें जातिवाद, सांप्रदायिकता और भ्रष्टाचार से आजादी दिला सकें।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं से अपील की कि किसी की बातों में न आकर सिर्फ हिंदुस्तान के लिए लड़ें और उसी के लिए जीएं। मुख्य अतिथि सांसद राज बब्बर ने कहा कि वे सरबजीत की रिहाई की मांग को लोकसभा में जरूर उठाएंगे।
विज्ञापन
वे सरकार से इस मामले पर सख्त कदम उठाने की अपील करेंगे। कार्यक्रम में भगत सिंह की भतीजी इंद्रजीत ढिल्लो और उनके पति अमृत भी पहुंचे। संगठन ने उनका भी सम्मान किया।