फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Zuber Ahmed died due to drowning in water

Sant Kabir Nagar News: पानी में डूबने से हुई थी जुबेर अहमद की मौत

Sat, 11 Oct 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Zuber Ahmed died due to drowning in water
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव के पास आमी नदी में मिले जुबेर अहमद की मौत पानी में डूबने से हुई थी। वह क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव के निवासी थे। वह घर से नमाज पढ़ने के लिए निकले थे और उसके बाद से ही लापता हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट आने पर कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने पानी में डूबकर मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन

मोहद्दीनपुर गांव निवासी जुबेर अहमद बुधवार को शाम लगभग 6 बजे घर से नमाज पढ़ने के लिए निकले थे। इसके बाद वह अपने घर पर नहीं आए। परिजन की तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन मोहम्मदपुर कठार गांव के पास आमी नदी में शव उतराया हुआ मिला था। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबने से होना पाया गया है। मामले में यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसकी जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पतली रस्सी से हाथ बंधा होने से लोग आशंकित : जुबेर अहमद का शव पानी से जब बाहर निकाला गया तो उनका हाथ पतली रस्सी से बंधा हुआ था। इसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर हत्या अथवा आत्महत्या के प्रति आशंकित रहे। वहीं परिजनों की मानें तो वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर पर काफी परेशान रहते थे। हालांकि अभी तक मामले में परिजनों के तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed